Translate

 

1. कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान :- (largest national park of mp in hindi and first national park of madhya pradesh in hindi)

कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले में लगभग 940 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। इसे 1933 में वन्यजीव अभ्यारण तथा 1955 में नेशनल पार्क बनाया गया। कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान को 1974 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया।

2. माधव राष्ट्रीय उद्यान :-

माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 375 वर्ग किमी है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1958 में हुई थी। जार्ज कैसल नामक भवन इसी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।

3. बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान :-

बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के उमरिया और कटनी जिलों के अंतर्गत आता है। इसका क्षेत्रफल लगभग 449 वर्ग किमी है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1968 में हुई थी। इसे 1993 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया। इस राष्ट्रीय उद्यान में सफेद शेर पायें जाते हैं।

4. फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान :- (smallest national park of mp in hindi)

फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 0.27 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1968 में हुई थी। फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान हैं। इस उद्यान में पादपों तथा जन्तुओं के जीवाश्म पाए जाते हैं।

5. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान :-

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 4.45 वर्ग किमी. है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1979 में की गई थी।

6. संजय राष्ट्रीय उद्यान -:

संजय राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 467 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 में की गई थी।

7. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान :-

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले में फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल लगभग 543 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 में की गई थी। इसे 1994 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया।

8. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान -:

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 529 वर्ग किमी है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1983 में की गई थी। सतपुड़ा नेशनल पार्क में कृष्ण मृगों की संख्या अधिक है।

9. पेंच राष्ट्रीय उद्यान :-

पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सिवनी और छिन्दवाड़ा जिले तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में फैला हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1983 में की गई थी। पेंच राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 293 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान का नामकरण इस उद्यान के बीच से बहने वाली पेंच नदी के नाम पर हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान में प्रसिद्ध मोगली लैंड स्थित है। यहां कृष्ण मृग सर्वाधिक संख्या में पाए जाते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान को इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है।

10. ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान :-

ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के खण्डवा जिले के अंतर्गत आता है। इसका क्षेत्रफल लगभग 293 वर्ग किमी. है। इसकी स्थापना 2004 में की गई थी।

11. डायनासौर जीवाश्म उद्यान :-

डायनासौर जीवाश्म उद्यान मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आता है। इसका क्षेत्रफल लगभग 0.89 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 2010 में की गई थी।

12. कूनो राष्ट्रीय उद्यान -: (12th national park of madhya pradesh in hindi)

कूनो राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 2018 में की गई है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 749 वर्ग किमी. है। गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान से कुछ एशियाई शेरों यानि बब्बर शेरों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।

No comments:

Post a Comment

  मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान   मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत   मध्य प्रदेश के प्रमुख महल एवं किले    मध्य प्रदेश की नदियां   मध्य प्रदेश को...